रक्तदाता समूह और लायन्स क्लब इटावा ने छात्र-छात्राओं को बांटे गर्म कपड़े - Sunshine samay सनशाइन समय

रक्तदाता समूह और लायन्स क्लब इटावा ने छात्र-छात्राओं को बांटे गर्म कपड़े

इटावा 4 जनवरी गुरुवार लायन्स क्लब इटावा एवं रक्तदाता समूह इटावा की टीम के संयुक्त तत्वावधान में सर्दियों से बचाव हेतु महेवा के लोकमान्य रूरल इण्टर कालेज के 63 छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े वितरित किए।इस मौके पर लायन्स क्लब एवं रक्तदाता समूह के पदाधिकारी एवं सदस्यों के बैज लगाकर विधालय के प्रधानाचार्य श्री शिवशंकर त्रिपाठी जी ने स्वागत किया।लायन्स क्लब इटावा के अध्यक्ष एवं जनपद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. डी. के. दुबे जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए लायन्स क्लब इंटरनेशनल सोसायटी के बारे में जानकारी दी, श्री दुबे जी ने बच्चों को पर्यावरण, ई-वेस्ट और समाजसेवा जैसे विषयों हेतु जागरूक किया। 

रक्तदाता समूह इटावा के सक्रिय सदस्य धनंजय सिंह कुशवाह ने बच्चों को समूह के समाजसेवी कार्यों जैसे- मानवसेवा, शिक्षा, रक्तदान आदि के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें समाज कल्याण हेतु प्रेरित किया, श्री कुशवाह जी ने बच्चों को उनके आगामी परीक्षाओं और सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उक्त कार्यक्रम का संचालन विधालय के वरिष्ठ अध्यापक राजू दुबे जी ने किया

इस मौके पर लायन्स क्लब इटावा के मण्डल समन्वयक अतुल भार्गव जी, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा जी, सचिव परिध वर्मा जी, गौरव पोरवाल जी, डा. मोहित श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे।

जनपद में अज्ञात शवों के अन्तिम संस्कार, रक्तदान जैसे मानवसेवी कार्यों से चर्चित रहने वाली टीम रक्तदाता समूह इटावा से धर्मपाल सिंह 'दीनू', राजीव नरूका, शरद तिवारी, पंकज भदौरिया सौरभ परिहार, अर्पित चौहान, देवेश चौहान की उपस्थिति रही।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url